Welcome to Jeet News 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jeet News 24
E-Paperhttps://jeetnews24.online/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशधर्ममध्य प्रदेशयुवाराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

बैराड़ में रातों-रात लापता हुई युवती, परिजन बोले-सूरज ले गया है, तीसरे दिन पुलिस ने खोज निकाली..

शिवपुरी न्यूज

खबर जिले के बैराड़ तहसील क्षेत्र के गोवर्धन

 

थाना के बनबारीपुरा गांव से है जहां से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई 19 वर्षीय युवती को पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर सकुशल दस्तयाब कर लिया। युवती के अचानक गायब होने से परिवार में हड़कंप मच गया था। परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए गांव के एक युवक पर युवती को अपने साथ ले जाने का संदेह जताया था। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तत्काल तलाश शुरू की और तीन दिन

 

के भीतर युवती को खोज निकाला

पुलिस के अनुसार, 25 जून को पुष्पा बाथम ने थाना गोवर्धन में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी बेटी भारती बाथम 24 जून की रात घर से बिना बताए लापता हो गई। परिवार ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शिकायत में गांव के सूरज कुशवाह पर संदेह व्यक्त किया गया था कि युवती उसके साथ गई हो सकती है। इसके बाद पुलिस ने संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश और तलाश शुरू की।

 

गोवर्धन थाना पुलिस ने 27 जून को युवती को सकुशल दस्तयाब कर लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मामले में पुलिस द्वारा किसी आरोपी की गिरफ्तारी या किसी अपराध के दर्ज होने की जानकारी नहीं दी गई है। पुलिस की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सौरभ तोमर सहित पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही

ब्यूरो न्यूज़ शिवपुरी

राहुल कुमार यादव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!