Welcome to Jeet News 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jeet News 24
https://jeetnews24.online/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़देशधर्ममध्य प्रदेशयुवाराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

6 साल के मासूम की अंगुलियां काटने का आरोप, पिता ने SP से लगाई न्याय की गुहार

शिवपुरी न्यूज

जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में छह वर्षीय एक बच्चे के साथ कथित बर्बरता का मामला सामने आया है। बच्चे के पिता ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरोप लगाया कि गांव के दो लोगों ने उनके बेटे के बाएं हाथ का अंगूठा और एक उंगली कुल्हाड़ी से काट दी। पीड़ित परिवार ने आरोपियों पर मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और झूठा मामला दर्ज कराने का भी आरोप लगाया है

बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम मदनपुर निवासी रामवीर गुर्जर ने शिकायत में बताया कि बुधवार शाम करीब 4 बजे उनका छह वर्षीय बेटा सचिन घर के पास खेल रहा था। आरोप है कि गांव के आनंद गुर्जर और उदयभान गुर्जर उसे अपने घर ले गए, जहां पुरानी रंजिश के चलते कुल्हाड़ी से उसके बाएं हाथ का अंगूठा और एक उंगली काट दी गई। तीसरी उंगली भी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्चा रोते हुए घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। शिकायतकर्ता के अनुसार, इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी भी मौजूद हैं।

 

रामवीर का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। समाज के कुछ लोगों ने समझौते का भरोसा देकर उन्हें तत्काल पुलिस में शिकायत करने से रोक दिया। अगले दिन जब परिवार इलाज की बात करने आरोपियों के घर पहुंचा तो आरोपित पक्ष के लोग लाठी-डंडे लेकर उनके घर आ गए और मारपीट की। इस दौरान रामवीर के सिर में लाठी मारकर घायल करने का आरोप लगाया गया है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपियों ने खुद अपनी मां को चोट पहुंचाकर उनके खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज करा दी, जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी उनके पास होने का दावा किया गया है।

ब्यूरो न्यूज़ शिवपुरी

राहुल कुमार यादव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!