Welcome to Jeet News 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jeet News 24
https://jeetnews24.online/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मबॉलीवुडमध्य प्रदेशयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

पिछोर के भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बेटे को कोर्ट ने,फरार घोषित किया फरार, स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी। ग्वालियर की एससी-एसटी (SC-ST) विशेष अदालत ने अपनाया सख्त रुख।

ग्वालियर

*ब्रेकिंग न्यूज……*

ब्यूरो न्यूज़ ग्वालियर राहुल कुमार यादव

 

*पिछोर के भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बेटे को कोर्ट ने,फरार घोषित किया फरार, स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी। ग्वालियर की एससी-एसटी (SC-ST) विशेष अदालत ने अपनाया सख्त रुख।*

 

दरअसल लगातार कोर्ट की कार्यवाही से नदारद रहने और पुलिस द्वारा वारंट तामील न करा पाने के बाद अदालत ने यह सख्त रुख अपनाया है।

 

यह मामला ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र का है । आरोपी दिनेश लोधी के खिलाफ यहां एससी-एसटी एक्ट (अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम) के तहत गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज है। मामले में 28 दिसंबर 2023 को आरोपी दिनेश लोधी के खिलाफ पहली बार गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। इसके बाद से ही पुलिस उसे ढूंढने में नाकाम रही और आरोपी लगातार अदालती तारीखों से गैरहाजिर रहे । आख़िरकार कोर्ट ने दिनेश लोधी को फरार घोषित कर दिया। इसके साथ ही, अदालत ने बेहद कड़ा रुख अख्तियार करते हुए केस रिकॉर्ड (केस डायरी) पर लाल स्याही से स्पष्ट रूप से “आरोपी फरार है” दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। अब पुलिस के लिए आरोपी को किसी भी हाल में गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश करना अनिवार्य हो गया है

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!