Welcome to Jeet News 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jeet News 24
https://jeetnews24.online/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमखेलछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशपंजाबबिहारमध्य प्रदेशयुवाराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

25 लाख की चोरी का 36 घंटे में खुलासा: 50 हजार का इनामी बदमाश समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, तिजोरी, जेवर, नकदी और बाइक बरामद

शिवपुरी न्यूज

पोहरी थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 25 लाख रुपये की चोरी का महज 36 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सदस्यों सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश भी शामिल है। पुलिस ने चोरी गई लोहे की तिजोरी, करीब 23 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, 85 हजार रुपये नकद, चोरी की गई पल्सर मोटरसाइकिल और एक अवैध देशी बंदूक बरामद की है।

25 जून को कृष्णगंज पोहरी निवासी अनुज शर्मा ने थाना पोहरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 24 जून की रात अज्ञात चोर उनके छोटे भाई नीतू शर्मा के मकान के ताले और कुंडी काटकर घर में घुस गए। चोर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर, करीब तीन क्विंटल वजनी लोहे की तिजोरी और घर के बाहर खड़ी पल्सर मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। इस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

 

पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले और एसडीओपी पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रवि चौहान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। थाना सुभाषपुरा पुलिस और साइबर सेल की मदद से सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। जांच के दौरान चकराना रोड स्थित सीएचसी अस्पताल के पास पुलिया के नीचे चोरी की गई पल्सर मोटरसाइकिल और क्षतिग्रस्त हालत में लोहे की तिजोरी बरामद कर ली गई।

 

27 जून की रात मुखबिर से सूचना मिली कि तीन व्यक्ति आईटीआई कॉलेज के पीछे नाले के पास चोरी के माल का बंटवारा करने की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर रामनिवास मोगिया निवासी गोपालपुर, श्रीवल्लभ उर्फ रनघोर पारदी निवासी कनैरा और रामेश्वर गोस्वामी निवासी ग्वालीपुरा, पोहरी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान श्रीवल्लभ पारदी के कब्जे से एक अवैध देशी बंदूक भी बरामद हुई।

ब्यूरो न्यूज़ शिवपुरी

राहुल कुमार यादव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!