Welcome to Jeet News 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jeet News 24
https://jeetnews24.online/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़दिल्ली NCRदुनियादेशमध्य प्रदेशयुवाराज्यलोकल न्यूज़

आहत होकर छात्रा ने लगाई थी फांसी, पुलिस ने दो दिन में किया खुलासा

पिछोर

लाइब्रेरी में मानसिक प्रताड़ना और धमकी से आहत होकर छात्रा ने लगाई थी फांसी, पुलिस ने दो दिन में किया खुलासा

पिछोर। पिछोर थाना पुलिस ने छात्रा आत्महत्या मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी आरोपियों को उप जेल पिछोर भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार 25 जून 2026 को ग्राम पनिहारी निवासी अंगूरी बाई लोधी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी ने आत्महत्या से पहले फोन पर बताया था कि रामवीर लोधी, सत्यम लोधी, राहुल लोधी और सतीश लोधी लाइब्रेरी में आए, उसे धमकाया, उसका मोबाइल छीन लिया और सिम तोड़ दी। पीड़िता ने यह भी बताया था कि उक्त युवक पहले भी उसे परेशान कर चुके थे। मानसिक प्रताड़ना से आहत होकर उसने घर पहुंचकर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई।

मामले में थाना पिछोर पुलिस ने अपराध क्रमांक 306/26 के तहत धारा 107 एवं 3(5) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीब मुले तथा एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि मृतिका का रामवीर लोधी से पिछले करीब दो माह से मोबाइल पर संपर्क था। इस संबंध की जानकारी अंशुल उर्फ अंश लोधी को होने पर विवाद उत्पन्न हुआ था।

पूछताछ में यह भी सामने आया कि मृतिका को अंशुल द्वारा उसके अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दिए जाने का भय था। इसी मानसिक दबाव और प्रताड़ना के चलते उसने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया।

पुलिस ने जांच के बाद आरोपी रामवीर लोधी (19) निवासी पनिहारी, सत्यम लोधी (20) निवासी ममरौनी, सतीश लोधी (22) निवासी दबियाजगन तथा अंशुल उर्फ अंश लोधी (20) निवासी भाग को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने घटना से जुड़े तथ्यों को स्वीकार किया। इसके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर सभी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें उप जेल पिछोर भेज दिया गया।

-: सराहनीय भूमिका :-

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नीतू सिंह, उपनिरीक्षक रामानंद पचौरी (चौकी प्रभारी हिम्मतपुर), उपनिरीक्षक रामकिशोर जोशी, उपनिरीक्षक बी.एल. दोहरे, सहायक उपनिरीक्षक जहान सिंह, अरविंद सगर, प्रधान आरक्षक रामहेत सिंह सहित आरक्षक धर्मेन्द्र लोधी, हाकिम वर्मा, कमल मांझी, बाबूलाल पाल, बचान सिंह तोमर, अंकित सिंह, रामवतार सिंह एवं अरविंद मांझी की सरा हनीय भूमिका रही।

ब्यूरो न्यूज़ शिवपुरी

राहुल कुमार यादव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!