Welcome to Jeet News 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jeet News 24
E-Paperhttps://jeetnews24.online/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़देशमध्य प्रदेशयुवाराज्यलोकल न्यूज़

फायर सेफ्टी में लापरवाही भारी: शिवपुरी में 8 कोचिंग और शैक्षणिक संस्थान सील

शिवपुरी न्यूज

शिवपुरी। छात्रों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए शहर के 8 कोचिंग और शैक्षणिक संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई की है। अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी और फायर एनओसी सहित आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं के अभाव में इन संस्थानों को सील कर दिया गया।

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देश पर सोमवार को शिवपुरी शहर में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। तहसीलदार सिद्धार्थ शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न कोचिंग और शैक्षणिक संस्थानों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान कई संस्थानों में फायर सेफ्टी के जरूरी इंतजाम नहीं पाए गए।

कार्रवाई के दायरे में आए संस्थानों में भारत IAS, इंसपायर लाइब्रेरी, पाठशाला लाइब्रेरी, शिवानी कॉमर्स इंस्टीट्यूट, कांसेप्ट बिल्डर्स क्लास, ब्लूमिंग बड्स, इंडक्टेंस कोड केयर और शिवपुरी एकेडमी क्लासेस शामिल हैं। जांच में इन संस्थानों में अग्निशामक यंत्र, फायर एनओसी और आपातकालीन सुरक्षा व्यवस्थाओं की कमी पाई गई, जिसके बाद प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से उन्हें सील कर दिया।

कलेक्टर अर्पित वर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जिले के सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों में शैक्षणिक, कोचिंग और व्यावसायिक संस्थानों का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन ने सभी संस्थान संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा है कि शासन द्वारा निर्धारित अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करें तथा वैध फायर एनओसी और सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था रखें। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ब्यूरो न्यूज़ शिवपुरी राहुल कुमार यादव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!