Lucknow Fire News: 15 बच्चों की मौत, बिल्डिंग मालिक गिरफ्तार, 4 सस्पेंड, लखनऊ अग्निकांड का पूरा अपडेट

Lucknow Coaching Centre Fire: लखनऊ के अलीगंज में कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत हो गई. SIT जांच के आदेश दिए गए हैं, जबकि मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान हुआ है.
लखनऊ के अलीगंज स्थित पुरनिया इलाके में सोमवार दोपहर हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया. कोचिंग सेंटर वाली 3 मंजिला इमारत में लगी आग में अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाई लेवल मीटिंग कर SIT जांच के आदेश दिए हैं. जानिए इस हादसे की 10 बड़ी बातें.
1. अलीगंज के पुरनिया इलाके में स्थित तीन मंजिला इमारत में सोमवार दोपहर अचानक आग लग गई. इमारत में कोचिंग सेंटर समेत अन्य गतिविधियां भी संचालित होती थीं.
2. केजीएमयू प्रशासन ने पुष्टि की है कि हादसे में 15 लोगों की मौत हुई है. सभी को अस्पताल लाया गया था, जहां उन्हें मृत घोषित किया गया.
3. आग और धुएं से घिरे लोगों में अफरा-तफरी मच गई. कई लोगों ने जान बचाने के लिए ऊपरी मंजिलों से छलांग लगा दी.
4. कुछ लोग इमारत में फंस गए थे. उन्होंने पाइप और दीवारों का सहारा लेकर किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई.
5. हादसे में कई लोग घायल हुए. एक युवक की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि अन्य घायलों का इलाज किया गया.
6. घटना के बाद 11 घायलों को केजीएमयू में भर्ती कराया गया था. इनमें से 9 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है.
7. अस्पताल प्रशासन के मुताबिक दो घायल मरीजों का इलाज अभी भी जारी है और उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है.
8. हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ आपात बैठक की और राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की.
9. मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है. घायलों के इलाज के भी निर्देश दिए गए हैं.
10. सरकार ने हादसे की जांच के लिए दो सदस्यीय SIT बनाई है. टीम को सात दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है, ताकि आग लगने के कारणों और जिम्मेदार लोगों की पहचान की जा सके.
