Welcome to Jeet News 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jeet News 24
Uncategorized

महिला की संदिग्ध मौत पर बवाल: बाचरोंन चौराहे पर जाम, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

पिछोर शिवपुरी

पिछोर। शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र में ग्राम कालीपहाड़ी की एक महिला की संदिग्ध मौत के बाद गुरुवार शाम बाचरोंन चौराहे पर जमकर हंगामा हुआ। मायके पक्ष के लोगों ने महिला की मौत को हत्या बताते हुए सड़क पर जाम लगा दिया और ससुराल पक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

जानकारी के अनुसार ग्राम कालीपहाड़ी निवासी शिवानी जाटव की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी में जहरीला पदार्थ खाने या उसे जहर दिए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही महिला के मायके पक्ष के लोग, जो ग्राम बामोर डामरोंन मजरा मठया के निवासी हैं, बड़ी संख्या में बाचरोंन चौराहे पर पहुंचे। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के चलते कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा।

सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाइश दी। अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम खुलवाने के प्रयास किए गए।

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही महिला की मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे। फिलहाल मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर विवेचना की जा रही है।

फिलहाल पुलिस ने किसी भी आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और जांच जारी है।

ब्यूरो न्यूज़ शिवपुरी राहुल कुमार यादव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!