टॉप न्यूज़मध्य प्रदेशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़
करैरा में हूटर वाली सफारी पर पुलिस का एक्शन कार जब्त🚨
शिवपुरी न्यूज

🚨करैरा में हूटर वाली सफारी पर पुलिस का एक्शन कार जब्त🚨
शिवपुरी- करैरा बाजार में शराब पीकर हूटर बजाते हुए खतरनाक ढंग से टाटा सफारी दौड़ाना महंगा पड़ा। पुलिस ने चालक अरविंद यादव निवासी जिगना, दतिया पर MV एक्ट में केस दर्ज किया। कार के पीछे नंबर प्लेट नहीं थी और बीमा भी नहीं था पुलिस ने 25 लाख की सफारी MP 04 CS 3743 व हूटर जब्त कर मालिक अर्जुन यादव निवासी खैराई पर भी चालान किया। SP यांगचेन भूटिया के निर्देशन में TI विनोद सिंह छाबई की टीम ने कार्रवाई की।
ब्यूरो न्यूज़ शिवपुरी
राहुल कुमार यादव