Welcome to Jeet News 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jeet News 24
E-Paperhttps://jeetnews24.online/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifटेक्नोलॉजीदेशमध्य प्रदेशयुवाराज्यलोकल न्यूज़

पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, अब अपना जनरल स्टोर शुरू करेंगी शबनम बानो

शिवपुरी न्यूज

शिवपुरी। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए आत्मनिर्भरता का मजबूत माध्यम बन रही है। इसी योजना का लाभ पाकर शिवपुरी निवासी श्रीमती शबनम बानो अब अपना जनरल स्टोर शुरू करने जा रही हैं, जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

जनकल्याण शिविर के दौरान शबनम बानो को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 15 हजार रुपये का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। इस राशि से वह स्वरोजगार की शुरुआत कर अपने परिवार की आय बढ़ाने का सपना साकार करेंगी।

शबनम बानो ने बताया कि लंबे समय से अपना छोटा व्यवसाय शुरू करने की इच्छा थी, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण यह संभव नहीं हो पा रहा था। योजना के तहत मिली सहायता ने उनके सपनों को नई उड़ान दी है। अब वह पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना जनरल स्टोर संचालित करेंगी।

उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही हैं। इससे न केवल रोजगार के अवसर मिल रहे हैं, बल्कि लोग आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार का भविष्य भी संवार रहे हैं।

शबनम बानो ने मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की योजनाएं गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को आगे बढ़ने का अवसर देती हैं और समाज में आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देती है

ब्यूरो न्यूज़ शिवपुरी राहुल कुमार यादव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!