Welcome to Jeet News 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jeet News 24
https://jeetnews24.online/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशधर्मबॉलीवुडमध्य प्रदेशयुवाराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

बहादुरपुर पुलिस को मिली एक बड़ी सफलता

बहादुरपुर

*ब्रेकिंग बहादुरपुर* राहुल कुमार यादव

 

*बहादुरपुर पुलिस को मिली एक बड़ी सफलता*

 

बहादुरपुर पुलिस की तत्पर कार्यवाही, लूट की वारदात के दौरान दो आरोपी रंगेहाथ गिरफ्तार लूटी गई राशि एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद”एक आरोपी फरार

 

थाना बहादुरपुर ने त्वरित एवं साहसिक कार्यवाही करते हुए लूट की वारदात को अंजाम दे रहे दो #आरोपियों को मौके से रंगेहाथ गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई नगद एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

 

5 जुलाई कि रात को फरियादी गौरव साहू निवासी अशोकनगर द्वारा डायल-112 पर सूचना दी गई कि अशोकनगर-विदिशा मार्ग स्थित कोयल घाटी के पास तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी मोटरसाइ‌किल रोककर मारपीट की तथा उनके पास रखे 1,020 लूट लिए। सूचना प्राप्त होते ही थाना बहादुरपुर की गश्ती टीम एवं डायल-112 तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर पुलिस ने देखा कि तीन आरोपी एक ट्रक को रोककर उसके चालक एवं साथी के साथ मारपीट करते हुए ट्रक में तोड़फोड़ कर रहे थे तथा उनसे लूटपाट का प्रयास कर रहे थे। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, जिसमें दो आरोपियों को मौके से दबोच लिया गया, जबकि एक आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। पूछताछ में ट्रक चालक एवं उसके साथी ने बताया कि आरोपियों ने लाठी-डंडों से ट्रक के कांच एवं लाइटें क्षतिग्रस्त कर उनसे 24,300 लूट लिए थे। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम कल्ला यादव पुत्र हरिसिंह यादव एवं जयराम यादव पुत्र श्रीराम यादव, दोनों निवासी ग्राम बीलाखेड़ा, थाना बहादुरपुर बताए, जबकि फरार आरोपी का नाम रविंद्र यादव पुत्र चंद्रभान यादव, निवासी ग्राम बीलाखेड़ा होना बताया। फरियादी गौरव साहू एवं ट्रक चालक की रिपोर्ट के आधार पर थाना बहादुरपुर में आरोपियों के विरुद्ध धारा 309 (6) एवं 324(4) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

 

लूटी गई नकदी एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर आरोपी कल्ला यादव पुत्र हरिसिंह यादव एवं जयराम यादव पुत्र श्रीराम यादव, दोनों निवासी ग्राम बीलाखेड़ा, थाना बहादुरपुर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!