Welcome to Jeet News 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jeet News 24
https://jeetnews24.online/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifखेलछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशधर्मबॉलीवुडमध्य प्रदेशयुवाराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

शिवपुरी में 2500 करोड़ का अत्याधुनिक डिफेंस प्लांट, सीएम, सिंधिया और करण अडानी ने किया भूमिपूजन*

शिवपुरी

शिवपुरी

ब्यूरो राहुल कुमार यादव

*शिवपुरी में 2500 करोड़ का अत्याधुनिक डिफेंस प्लांट, सीएम, सिंधिया और करण अडानी ने किया भूमिपूजन*

 

*शिवपुरी, मध्य प्रदेश | 05 जुलाई 2026*

शिवपुरी जिले के औद्योगिक इतिहास में आज सुनहरा अध्याय जुड़ गया। अडानी ग्रुप द्वारा स्थापित किए जाने वाले *अत्याधुनिक डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट* का भूमिपूजन आज माननीय मुख्यमंत्रीश्री मोहन यादव, शिवपुरी-गुना संसद एवं केंद्रीय दूरसंचार मंत्री *श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी,अडानी ग्रुप के MD करण अडानी जी* एवं अडानी ग्रुप के सीईओ जीत अडानी जी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

जिसमे प्रभारी मंत्री श्री प्रदुमन सिंह तोमर जी,विधायकगण श्री प्रीतम लोधी जी,श्री महेंद्र यादव जी,श्री रमेश खटीक जी ,श्री देवेंद्र जैन जी पूर्व बीजेपी जिला अध्यक्ष श्री राजू बाथम जी ,जिला अध्यक्ष श्री जसमन्त जाटव जी एवं अधिरकारीगण ओर पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे है

 

*2500 करोड़ का मेगा डिफेंस प्रोजेक्ट*

अडानी ग्रुप का यह 2500 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ मिशन को नई उड़ान देगा। इस प्लांट में ड्रोन, मिसाइल सिस्टम, रडार, संचार उपकरण और अन्य अत्याधुनिक रक्षा तकनीक का निर्माण किया जाएगा।

 

*मुख्यमंत्री ने कहा*

“यह प्लांट मध्य प्रदेश को देश का डिफेंस हब बनाएगा। शिवपुरी अब उद्योग, रोजगार और तकनीक का नया केंद्र बनेगा।”

माननीय मुख्यमंत्री जी ने शिवपुरी को कई नई सौगातों की घोषणा की है जैसे 108 फिट की श्री भजन शिव की मूर्ति मेडिकल कॉलेज में कॅरियोलोगी डिपार्टमेंट नई सड़क एवं अन्य योजनाओं की सौगात दी

 

*ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले*

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा, “शिवपुरी-गुना के लिए यह ऐतिहासिक दिन है। इस प्लांट से 10,000 से अधिक प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रोजगार बनेंगे। दूरसंचार और डिफेंस को जोड़कर भारत को ग्लोबल लीडर बनाएंगे।”

 

*करण अडानी ने जताया विश्वास*

अडानी ग्रुप के MD करण अडानी ने कहा कि “हमारा लक्ष्य 2028 तक इस प्लांट को पूरी क्षमता से शुरू करना है। यह भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता में बड़ा योगदान देगा।”

 

*शिवपुरी को होंगे ये फायदे:*

– *रोजगार*: इंजीनियर, ITI और स्किल्ड युवाओं के लिए हजारों नौकरियां

– *स्किल डेवलपमेंट*: प्लांट में ट्रेनिंग सेंटर बनेगा

– *इन्फ्रास्ट्रक्चर*: सड़क, बिजली और लॉजिस्टिक में सुधार

– *लोकल बिजनेस*: MSME को सप्लाई चेन से जुड़ने का मौका

शिवपुरी जिले का नाम अब विदेशो में भी पड़ा जाएगा

भूमिपूजन समारोह में सांसद, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!