Welcome to Jeet News 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jeet News 24
https://jeetnews24.online/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifखेलछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशधर्ममध्य प्रदेशयुवाराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

मध्यप्रदेश के मैहर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक ही सांप ने सगे भाई-बहन को अपना शिकार बना लिया

मैहर

मध्यप्रदेश के मैहर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक ही सांप ने सगे भाई-बहन को अपना शिकार बना लिया। बहन के घर मेहमान बनकर आए भाई और उसकी बड़ी बहन को सांप ने एक के बाद एक डस लिया। दोनों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, इलाज के दौरान बहन ने दम तोड़ दिया, वहीं भाई की सांसें सतना जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही थम गईं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजेश चौधरी (उम्र 45 वर्ष), पिता जीवनलाल चौधरी, निवासी ग्राम खरमसेड़ा (अमरपाटन), मैहर के कोठी क्षेत्र में रहने वाली अपनी बड़ी बहन कल्लू चौधरी (उम्र 50 वर्ष), पति जतन चौधरी के घर मिलने आए हुए थे। गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे दोनों भाई-बहन घर आराम कर रहे थे इसी दौरान जहरीले सांप ने अचानक पहले बहन कल्लू चौधरी को काटा और फिर पलक झपकते ही भाई राजेश चौधरी को भी डस लिया।

Breaking news

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!