Welcome to Jeet News 24   Click to listen highlighted text! Welcome to Jeet News 24
https://jeetnews24.online/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियादेशधर्ममध्य प्रदेशयुवाराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

करैरा में 24 घंटे के भीतर लूट की दो वारदातें, बुजुर्ग महिला से झुमके और दंपती से जेवर-नकदी लूटी

करैरा

जिले के करैरा क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर लूट की दो अलग-अलग वारदातों ने लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ओर स्कूटी सवार युवक ने बुजुर्ग महिला को घर छोड़ने का झांसा देकर उनके सोने के झुमके ठग लिए, वहीं दूसरी ओर तीन नकाबपोश बदमाशों ने कट्टे की नोक पर दंपती से लाखों के जेवर, मोबाइल और नकदी लूट ली। पुलिस ने दोनों मामलों में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

रविवार को ग्राम बामौर निवासी 68 वर्षीय सुनतिया पत्नी सोमा कोली करैरा कस्बे में लूट का शिकार हो गईं। एक स्कूटी सवार युवक ने उन्हें घर छोड़ने की बात कहकर अपनी स्कूटी पर बैठा लिया। सहायता केंद्र चौराहे से टीला रोड की ओर जाते समय आरोपी ने कहा कि उसे अपनी पत्नी के लिए ऐसे ही झुमके बनवाने हैं, इसलिए कुछ देर के लिए झुमके उतार दें। महिला ने भरोसा कर झुमके उसे दे दिए। इसके बाद आरोपी ने उन्हें सुनसान स्थान पर उतार दिया और झुमके लेकर फरार हो गया।

 

 

इससे एक दिन पहले शनिवार शाम ग्राम समोहा निवासी आरती लोधी अपने पति कल्लन सिंह लोधी के साथ मोटरसाइकिल से दुलहई गांव में शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं। समोहा से करीब दो किलोमीटर आगे कडोरा तिराहे के पास पहाड़ी पर बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। एक बदमाश ने कट्टा तानकर दंपती को धमकाया, जबकि दूसरे ने आरती लोधी के साथ मारपीट कर सोने की झुमकियां, मंगलसूत्र, सोने का लॉकेट, चांदी की करधौनी, ओप्पो मोबाइल, पर्स और तीन हजार रुपये नकद लूट लिए। वारदात के बाद आरोपी दाबरभाट रोड की ओर फरार हो गए।

 

करैरा थाना पुलिस ने दोनों मामलों में अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

ब्यूरो न्यूज़ शिवपुरी

राहुल कुमार यादव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!